एक शेरनी ने एक हिरण का शिकार किया लेकिन पछतावे के साथ रह गई।
क्योंकि उसने यह महसूस किया की उसने जिस हिरण को मारा है, वह गर्भवती थी। शेरनी ने अजन्मे हिरण के बच्चें को पेट से निकाल कर उसे फिर से जीवित करने की कोशिश की।
एक शेरनी से ऐसे व्यवहार की संभावना नहीं थी, उसको लगा उसने एक बड़ी हत्या की है और ऐसा लग रहा था की वह घबरा गई है। और चारों ओर देखती रही मानो उसे जिंदा करने का कोई रास्ता खोज रही हो।
इसके बाद उसने अपने शिकार को खाया भी नहीं ऐसा लग रहा था मानो उसने अपना भूख को दी है। कुछ देर बाद वह मरे हुए हिरण के पास लेट गई।
इस घटना को गैरी वैन डेर वॉल्ट द्वारा रिकॉर्ड किया गया था, जो एक वन्यजीव फोटोग्राफर हैं।
0 comments:
Post a Comment