ये असल मे कप या फनल होता है जिसकी मदद से महिलाएं खड़े खड़े भी बाथरूम जा सकती हैं।
कई बार महिलाओं को बाथरूम के लिए सही जगह नहीं मिल पाती जैसे कि बीहड़ो या दूरदराज़ इलाकों में या मिलती भी है तोह उनकी स्थिति बेहद खराब होती हैं।ऐसे में महिलाओं को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं।
इसे देखते हुए कई विदेशी कंपनियों ने इस डिवाइस बनाया जिसकी सहायता से महिलाएं पुरुषों के सोचालय में बिना संकोच और शर्म के बाथरूम जा सकती हैं।
ये डिवाइस कई महिलाओं के काम आएगी जो या तोह पहाड़ो पर घूमने गई हो या ट्रैकिंग करने जहाँ बाथरूम मिलना असंभव हैं।
या किसी भीड़ भाड़ वाले फंक्शन में जहाँ वे पुरुषों के लिए बनी बाथरूम का जरूरत के समय उपयोग कर ले।
ये डिस्पोजेबल और नॉन डिस्पोजेबल दोनों तरह के आते हैं । डिस्पोजेबल कप या तो गत्ते या कागज़ के बने होते हैं।
वही दुबारा उपयोग में लिए जाने वाले कप या फनल लैटेक्स या प्लास्टिक के बने होते है जिन्हें अच्छे से धोके वापस उपयोग में ले सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment